 |
Date : 22.02.2010 |
महोदय,
नैनीताल अल्मोड़ा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण करते हुए मुझे अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है | यह बैंक एक छोटी किंतु सुगठित इकाई के रूप मे विगत २७ वर्षो से अपने कार्य क्षेत्र के दूरस्थ स्थानो की जनता की सेवा मॅ तत्पर हैं और प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को लक्षित करके चलने वाले भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के कार्यक्रमो मॅ अपनी अग्रणी भूमिका अदा करता है |
वर्तमान मॅ बैंक के सभी शाखाए कंप्यूटरीकृत कर ले गई है तथा सीबीएस के दिशा मे कार्य प्रगति पर है | बैंक मॅ कर्मचारियो के कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया भी जारी है |
मुझे खुशी है कि अपने सेवाकाल के २८ वर्षो मे प्राप्त ज्ञान व अनुभव का एक पूर्ण इकाई को चलाने मे उपयोग का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है | मेरा प्रयास होगा कि मैं उपलब्ध श्रमशक्ति व संसाधनो के और बेहतर प्रबंधन द्वारा अधिसूचित कार्य क्षेत्र की जनता को अछी सेवाये प्रदान कर सकूँ और बैंक की उन्नति मे योगदान दे सकूँ |
इसके लिए मुझे आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है |
सधन्यवाद,
( जी. के. दीक्षित )